Uttarkashi NewsBig News

मातली में बनाया अस्थाई सीएम कैम्प कार्यालय, रेस्क्यू अभियान के चलते लिया फैसला

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की खुद सीएम मॉनिटरिंग कर सके इसके चलते ये फैसला लिया गया है।

मातली में बनाया अस्थाई सीएम कैम्प कार्यालय

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम से उत्तरकाशी में मौजूद हैं। आज सुबह सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके साथ ही साइट में मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान का फीडबैक भी लिया।

फिलहाल सीएम उत्तरकाशी में ही मौजूद है। जब तक सिलक्यारा में रेस्क्यू अभियान चल रहा है तब तक के लिए मातली में जहां सीएम धामी रात्रि विश्राम भी करेंगे वहां पर ही अस्थाई रूप से सीएम कैम्प कार्यालय बना दिया गया है।

सीएम आवास में होने वाला कार्यक्रम स्थगित

सिलक्यार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ग्राउंड जीरो पर होने के कारण देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज शाम होने वाले इगास के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें