Dehradun NewsHighlight

आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आंगन में खेल रही थी बच्ची

घटना वसंत विहार थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार किराये पर रहता था। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह घर में अपनी तीन साल की बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। महिला ने बताया की उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी। अचानक बच्ची के रोने की आवाज आने लगी।

पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

महिला ने बताया जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसकी बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी के कमरे से आ रही थी। उसने वहां जाकर देखा तो उसका पड़ोसी संधोन पासवान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें