Uttarkashi NewsHighlight

रेस्क्यू को लेकर बोले CM धामी, युद्ध स्तर पर चल रहा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान

सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जद्दोजहद 11वें दिन भी जारी है। लेकिन अब रेस्क्यू टीम की मेहनत रंग लाती दिख रही है। माना जा रहा है कुछ ही घंटे में सुरंग में फंसे 41 श्रमिक टनल से बाहर आ सकेंगे।

युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू अभियान : CM

सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। बता दें सीएम धामी भी बुधवार को सिलक्यारा के लिए रवाना हो गए हैं।

अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू अभियान

अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ऑगर मशीन से लगभग 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। अब केवल कुछ ही मीटर की ड्रिलिंग शेष बची है। उम्मीद है कि पाइप सुरंग से अगले दो घंटे में आर पार हो जाएगा।

प्राथमिक उपचार की तैयारियां तेज

मजदूरों के प्राथमिक उपचार के लिए तैयारियां भी तेज हो गई है। सुरंग के बाहर अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस भी तैनात है। वहीं उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें