Uttarkashi NewsBig News

कुछ ही घंटों में श्रमिकों के बाहर आने की उम्मीद, रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी

उत्तरकाशी टनल से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अमेरिकन ऑगर मशीन ने पाइप को 45 मीटर तक डाल दिया है। माना जा रहा है कुछ ही घंटों में पिछले 10 दिनों से सुरंग में फंसे श्रमिक आजाद हो जाएंगे।

कुछ ही घंटों में श्रमिकों के बाहर आने की उम्मीद

बता दें अमेरिकन अमेरिकन ऑगर मशीन से 45 मीटर भीतर तक ड्रिल कर दिया गया है। अब केवल 12 मीटर की दूरी ही तय करनी है। आज का दिन उम्मीदों का दिन माना जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम आठ से नौ बजे तक राहत बचाव दल की टीम श्रमिकों तक पहुंच सकती है।

छह मीटर की लंबाई की सफलतापूर्वक हासिल

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छह मीटर की अगली लंबाई सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई है। उम्मीद है कि अगले दो घंटे अगले प्रयास के लिए संयोजन और उसे हासिल करने के लिहाज से अच्छे होंगे। ‘

प्राथमिक उपचार की तैयारियां तेज

मजदूरों के प्राथमिक उपचार के लिए तैयारियां भी तेज हो गई है। सुरंग के बाहर अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस भी तैनात है। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बना है। जहां से श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें