Haridwar NewsHighlight

युवतियों के बीच जमकर हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरिद्वार में युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवतियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

युवतियों के बीच जमकर हुई हाथापाई

मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवतियां कनखल थाना क्षेत्र से नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में आ पहुंची। यहां युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि युवतियां किस बात को लेकर आपस में झगड़ रही हैं। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कहासुनी देखते ही देखती हाथापाई में बदल गई। युवतियों एक दूसरे पर जूते चप्पल मारती दिखी। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बता दें लड़कियों के हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें