Dehradun NewsHighlight

उत्तरांचल विवि के छात्र ने पीजी में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र ने पीजी में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

LLB के छात्र ने लगाया मौत को गले

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की पहचान कृष्णा शुक्ला (21) निवासी छितावापुर लखनऊ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कृष्णा प्रेमनगर के महिमा एनक्लेव कैरी गांव के एक पीजी में रहता था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मकान मालिक दीपक कुमार ने पुलिस को दी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो युवक को पंखे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है की आखिर युवक ने ये कदम क्यों उठाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें