अच्छा भला लड़के मैच जीत जाते, “पनौती” ने हरा दिया, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल में हार के लिए पनौती को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल, राहुल गांधी राजस्थान के जालौर जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होनें विश्व कप की हार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
पनौती ने हरवा दिया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। राहुल गांधी के इस बयान को पीएम मोदी पर हमला माना जा रहा है।
पीएम मोदी की वजह से हारे- अजय राय
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी इंडिया टीम की हार को लेकर पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। एक बयान में उन्होनें कहा था कि पीएम मोदी को मैच देखने नहीं जाना चाहिए था। उन्हें देखकर खिलाड़ी तनाव में आ गए थे। उनकी वजह से ही हम हार गए हैं।
ट्वीटर पर पनौती शब्द किया ट्रेंड
विश्व कप में टीम इंडिया की हार के बाद से ट्वीटर पर पनौती शब्द ट्रेंड करन लगा था। विपक्षी पार्टियों ने इसे पीएम मोदी को लेकर इस्तेमाल किया।