Uttarkashi NewsBig News

सुरंग में फंसे जयदेव ने दिया अपनी मां को संदेश, कहा ‘मैं ठीक हूं मां, अपना खाना टाइम पर खाना

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद दसवें दिन भी जारी है। रेस्क्यू दल को कल देर रात उस समय बड़ी सफलता मिली जब एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचा दिया गया। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

जयदेव ने दिया अपनी मां को संदेश

सुरंग के अंदर फंसे जयदेव ने अपनी मां के लिए भावनात्मक संदेश भेजा है। जयदेव ने बांग्ला में कहा ‘ मैं अपनी मां को कुछ कहना चाहता हूं। मां, टेंशन कोरोनी आमी थिक अची। टाइम ए कहे नेबे। बाबाकेओ टाइम ए खेये नाइट बोल्बे। (मां, मेरी चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। कृपया आप और पिताजी समय पर खाना खाएं)।’

बचाव दल के सुपरवाइजर ने श्रमिक से पूछा था कि क्या वह अपने माता-पिता को कुछ बताना चाहता है। ये वॉयस रिकॉर्डिंग उसके माता-पिता को भेज दी जाएगी। जिसके बाद जयदेव ने अपनी मां को ये संदेश पहुंचाया है।

श्रमिकों का बढ़ाया हौसला

सुरंग के बाहर मौजूद सुपरवाइजर ने सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग चिंता न करें। सभी को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें