Big NewsUttarkashi News

उम्मीद की किरण : ऑगर मशीन से दोबारा शुरू हुई ड्रिलिंग, शाम तक पाइपों के आर-पार होने की उम्मीद

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों को आज दसवां दिन हो गया है। उन्हें निकालने की जद्दोजहद आज रंग लाती दिख रही है। माना जा रहा है सुरंग में फंसे 41 श्रमिक जल्द ही आजाद हो जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम तक पाइपों के आर-पार होने की उम्मीद की जा रही है।

शाम तक पाइपों के आर-पार होने की उम्मीद

बता दें सिलक्यारा सुरंग में दोबारा ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है। जिससे अभी तक 34 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। पहले 900 एमएम व्यास के पाइप 22 मीटर तक डाले गए थे। इनके अंदर ही 820 एमएम व्यास के 12 मीटर तक पाइप डाले जा चुके हैं। माना जा रहा है सब सही रहा तो शाम तक पाइपों के आर पार होने की उम्मीद है।

वॉकी-टॉकी के जरिए की जा रही श्रमिकों से बात

सोमवार देर रात सुरंग में फंसे श्रमिकों तक एंडोस्कोपी कैमरा पहुंचा दिया गया था। कैमरे के जरिए श्रमिकों की तस्वीरें सामने आई हैं। सुरंग में फंसे सभी मजदुर सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उनसे वॉकी-टॉकी के जरिए भी बात की जा रही है। रेस्क्यू दल ने श्रमिकों को कल रात खाने के लिए खिचड़ी पहुंचाई थी। वहीं आज सुबह भी श्रमिकों तक नाश्ता भिजवाया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें