Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे माहरा

पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनका हाल पूछने पहुंचे।

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मैक्स अस्पताल उनसे मिलने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि हरदा को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है।

karan mahara

हादसे के बाद से हो रही हैं दिक्कतें

आपको बता दें कि बीते दिनों हरीश रावत का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उन्हें कुछ दिक्कतें हो रही हैं। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। जहां से रिकवर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी।

karan mahara

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें