National

तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस की छह गारंटी का बीजेपी ने उड़ाया मजाक, टिकट बेचने का लगाया आरोप

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल कोशिश कर रहे हैं। तमाम दलों के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र अभ्यास हस्तम घोषणा पत्र की छह गारंटी पर भाजपा ने चुटकी ली है।

भाजपा ने हैदराबाद में गांधी भवन के बाहर कांग्रेस की छह गारंटी का मजाक उड़ाते हुए पोस्टर लगा दिया। जिसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। बीजेपी ने कहा, कांग्रेस के द्वारा किए गए सभी वादे घोटालों की गारंटी कार्ड के अलावा कुछ नहीं है। भूमि अधिकार के मुद्दे पर पोस्टर में टिप्पणी की गई। इसमें कहा गया कि कांग्रेस केवल भूमि अतिक्रमण और 70 फीसदी कमीशनखोरी को बढ़ावा देगी।

कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप

वहीं कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस के सभी पद केवल परिवार के सदस्यों को दिए जाएंगे। पिछड़े वर्गों से किए गए वादे अभी तक उन तक नहीं पहुंचे हैं। भाजपा ने टिकट बेचने के आरोप भी कांग्रेस पर लगाए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक पहले ही बीआरएस में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया वादा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेंलगाना के लिए अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य के लोगों को छह गारंटी देने का वादा किया है। साथ ही महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2.500 रूपये मासिक वित्तीय सहायता भी देने की बात कही है। 500 रूपये में गैस सिलेंडर और राज्य भर में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा भी किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें