SportsHighlight

Mitchell Marsh ने world Cup Trophy का किया अपमान, ट्रॉफी को रखा पैरों के नीचे, लोगों का फूटा गुस्सा

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने जीत ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

सोशल मीडिया पर फोटोज हो रही वायरल

रविवार यानि 19 नवंबर को पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने भारत को छह विकेट से मात दी। जीत के बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की टीम की फोटोज वायरल हो रही है। इसी बीच मिचेल मार्श की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसको देख लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे है।

मिचेल मार्श ने ट्रॉफी का किया अपमान

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें मिचेल मार्श विश्व कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे है। जो तेज़ी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के ऊपर अपने दोनों पैर रखे हुए हैं।

इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्सा है। लोग मार्श की इस फोटो को देखकर उनकी आलोचना कर रहे है। साथ ही ट्रॉफी के अपमान की बात कर रहे है। तो वहीं कुछ लोगों ने मार्श के इस व्यवहार के लिए आईसीसी से कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का फूटा गुस्सा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें