Uttarkashi NewsBig News

पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट, CM बोले जल्द निकाला जाएगा श्रमिकों को बाहर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले आठ दिन से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का नौवां दिन है। श्रमिकों को सुरंग से निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। पीएम मोदी भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

PM MODI ने ली CM से रेस्क्यू की अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पार रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ली। सीएम धामी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘पीएम मोदी ने दूरभाष के माध्यम से सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।’

सीएम धामी ने कहा ‘केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।’

आगे सीएम धामी ने बताया कि ‘राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय भी ली जा रही है। सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिकों को शीघ्र व सकुशल बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।’ पूर्व में भी पीएम मोदी सीएम से हादसे की अपडेट ले चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें