National

जुए में हारने पर बेटे ने बाप के साथ मिलकर कर दी 3 लोगों की हत्या

झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जुए के मामूली विवाद और हार से बौखलाए युवकों में जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की जान चली गई। युवक की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहबां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाप-बेटे ने मिलकर की हत्या

जानकारी के अनुसार ये वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के कामता गांव की है। यहां के रहने वाले चार युवक नंदकिशोर महतो, महेंद्र पाहन, कार्तिक महतो और प्रदीप महतो चारों एक साथ बैठकर ताश (जुआ) खेल रहे थे। खेलने के दौरान प्रदीप महतो का अपने अन्य दोस्तों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच प्रदीप महतो दौड़कर अपने घर पहुंचा और अपने पिता मुंशी महतो के साथ मिलकर अपने तीनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगा।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

उधर, जुआ के खेल में मिली हार के बाद हुई चाकूबाजी और एक युवक की हत्या को मामले मे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ओरमांझी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में शामिल चाकू को कुएं से बरामद किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें