National

भारत की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची इकोनॉमी

भारत की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। पहली बार भारत की इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है और इसके साथ ही यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने के बेहद करीब पहुंच गया है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी हासिल करने की दिशा में यह एक बड़ी बढ़ोतरी है।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 7.8 फीसदी की ग्रोथ हुई थी। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया था।

पहली बार 4 ट्रिलियन का आंकड़ा पार

जीडीपी लाइव आंकड़े के मुताबिक भारत ने 18 नवंबर की देर रात को ही यह मुकाम हासिल कर लिया था और पहली बार 4 ट्रिलियन के आंकड़े के पार निकल गया। हालांकि अभी भी भारत चौथे पायदान से दूर है। अभी दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश जर्मनी है और भारत और इसके बीच का फासला बेहद कम हो चुका है।

पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत

भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। वहीं अमेरिका अभी पहले नंबर पर हैं जिसकी अर्थव्यवस्था की साइज 26.7 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन है और इसकी अर्थव्यवस्था का आकार 19.24 ट्रिलियन डॉलर हैं। तीसरे नंबर पर जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ मौजूद है। जर्मनी इस मामले में चौथे नंबर पर है और इसकी अर्थव्यवस्था 4.28 ट्रिलियन डॉलर है। केंद्र सरकार का अब अगला लक्ष्य 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें