International News

पांच साल के बच्चे ने किया अपने छोटे भाई का मर्डर, चाकू घोंपकर की हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया से बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 5 साल के छोटे बच्चे ने अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।                       

क्या आप सोच सकते है कि पांच साल का छोटा बच्चा किसी का मर्डर कर सकता है। लेकिन यह सच है। कैलिफोर्निया में पांच साल के बच्चे ने अपने सगे छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। इस चौंका देने वाली घटना से कैलिफोर्निया की पुलिस भी हैरान है।

आपस में लड़ रहे थे जुड़वा भाई

जानकरी के अनुसार, पांच साल के छोटे बच्चे ने अपने जुड़वा भाई को चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में बच्चे की मौत हो गई। सांता क्रूज काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार स्कॉट्स वैली में बुधवार को ये जुड़वा बच्चे लड़ रहे थे, तभी उनमें से एक भाई ने रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू ले लिया और अपने भाई को घोंप दिया। घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

फेसबुक पोस्ट में दी जानकारी

जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया का कानून कानून यह तय करता है कि किसी बच्चे पर अपराध का आरोप लगाने के लिए उम्र, आपराधिक इरादा और गलत काम से होने वाले नुकसान का बोध होना जरूरी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें