Haridwar NewsHighlight

ड्रग इंस्पेक्टर ने की एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप

रुड़की में कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कोतवाली रुड़की पुलिस की टीम के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालको में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकाने बंद कर फरार हो गए।

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

बता दें कि रूड़की क्षेत्र में पिछले लंबे समय से मेडिकल स्टोरों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को शिकायतें मिल रही थी। जिस कड़ी में शनिवार को आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कोतवाली सिविल लाइन पुलिस टीम के साथ मच्छी मोहल्ला चौक, इमली रोड क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।

मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप

अचानक हुई इस छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई संचालकों ने दुकाने बंद कर दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आज रुड़की में पुलिस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को मेडिकल स्टोरों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।

नशीली दवा बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों पर खामियां भी मिली हैं। जिसके चलते चार दुकानों पर कार्रवाई की गई है और कुछ दुकानों को बंद करवाया गया है। बंद करवाई गई दुकानों को लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कई संचालकों की दुकान में नशीली दवाई थी। उन्हें सख्त चेतावनी दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें