Big NewsNainital News

झीलों की नगरी नैनीताल पहुंचे माही, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड भ्रमण पर हैं। बीते दिनों वो अल्मोड़ा में अपने पैतृक गांव में नजर आए थे। जिसके बाद अब वो नैनीताल पहुंचे हैं। नैनीताल में फैंस ने उन्हें मास्क के बावजूद भी पहचान लिया।

झीलों की नगरी नैनीताल पहुंचे धोनी

शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल पहुंचे। धोनी ने अपने नैनीताल आगमन को गुप्त रखने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने मास्क भी लगाया था। लेकिन फैंस उन्हें मास्क लागने के बाद भी पहचान लिया। जिसके बाद धोनी को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

ms dhoni

नैनीताल में मनाएंगे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

मिली जानकारी के मुताबिक धोनी आज पंगोट के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि एमएस धोनी यहां अपनी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए आए हैं। 19 को पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन मनाने के बाद 20 को वो वापस लौट जाएंगे।

ms dhoni

बाबा नीम करौली के कर सकते हैं दर्शन

नैनीताल में धोनी ने मीडिया कर्मियों के साथ ही अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई। मॉल रोड और अन्य स्थानों पर लोगों ने धोनी को पहचान लिया। जिसके बाद वो उनका ऑटोग्राफ लेने और फोटो खिंचवाने के लिए उनकी कार के पास गए। लेकिन धोनी ने कार का दरवाजा नहीं खोला।

ms dhoni

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी के कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शनों का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। पहले भी उनके कैंची धाम पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही थी लेकिन वो नहीं पहुंचे। जिसके बाद एक बार फिर से उनके कैंची धाम पहुंचने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें