Big NewsUttarakhand Chamoli News

शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जय बद्री-विशाल के जयकारे

शनिवार को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का समापन भी हो गया है। कपाट बंदी के लिए विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था।

शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

शनिवार को 3:33 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। कपाटबंदी के पावन अवसर पर कई श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान पूरा वातावरण जय बद्री-विशाल के जयकारे से गूंज उठा।

14 नवंबर से शुरू कर दी गई थी प्रक्रिया

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से पंच पूजाओं के साथ शुरू कर दी गई थी। 18 नवंबर को रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखा गया। जिसके बाद 3 बजकर 33 मिनट पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें