Big NewsUdham Singh Nagar

विधायक अरविंद पांडे का दावा, टिकट मिलने पर नैनीताल लोकसभा से सबसे ज्यादा वोटों से जीत करूंगा हासिल

लोकसभा चुनावों में अभी समय है लेकिन इसे लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। टिकट के लिए दावेदारी पेश की जा रही है। इसी बीच एक बार फिर विधायक अरविंद पांडे ने नैनीताल लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी हाई कमान मुझे टिकट देता है तो मैं नैनीताल लोकसभा सबसे अधिक वोटो से मैं जीतूंगा।

विधायक अरविंद पांडे ने लोस चुनावों के लिए पेश की दावेदारी

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों में दावेदारी पेश करने का दौर शुरू हो गया है। देखा जा रहा है कि कांग्रेस से लेकर बीजेपी कर एक सीट के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इसी बीच पांच बार के भाजपा के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनका कहना है कि अगर उन्हें टिटक मिलता है तो वो सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेंगे।

पांच बार के भाजपा विधायक हैं अरविंद पांडे

आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पांच बार के विधायक हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने अरविंद पांडे बाजपुर विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। बाजपुर में सीट आरक्षित होने के कारण अपनी जगह बदल कर गदरपुर विधानसभा में आए। जिसके बाद से वो लगातार तीन बार गदरपुर विधानसभा के भी विधायक बने। साल 2019 के विधानसभा में भारी मतों से जीतने के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बने, शिक्षा खेल पंचायत राज मंत्री भी बने।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button