Big NewsDehradun News

बेटे ने लोहे की रॉड से उतारा मां को मौत के घाट, खुद की भी काटी नस

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून की पॉश जज कॉलोनी में एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

बेटे ने लोहे की रॉड से उतारा मां को मौत के घाट

घटना शनिवार की है। जानकारी के मुताबिक डालनवाला क्षेत्र के अंर्तगत कॉलोनी एक युवक ने लोहे की रॉड से अपनी 55 वर्षीय मां बबिता रानी को मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं।

ये बताई जा रही वजह

बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

मैंने अच्छा नहीं किया : आरोपी

पुलिस की टीम ने मौके से मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें आरोपी ने मां की हत्या के बाद अपने हाथ की भी नस काट ली। आरोपी आदित्य ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला है। आरोपी ने पुलिस से कहा ‘मैंने अच्छा नहीं किया मां ही मझे खाना खिलाती थी।’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें