Big NewsUttarakhand Chamoli News

आज बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धलुओं का उमड़ने लगा सैलाब

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार को बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।

आज बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ धाम के कपाट

जानकारी के अनुसार बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे

मंदिर समिति की तैयारियां पूरी

शनिवार को दोपहर 3:33 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें