Uttarkashi NewsBig News

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कतें, ऑगर मशीन हुई खराब

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए छठे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ऑगर मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। जिस वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है।

ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है। बताया जा रहा है कि मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है। जिस वजह से वो आगे नहीं बढ़ पा रही है। मशीन बार-बार ऊपर उठ रही है। अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा है।

साइट पर मौजूद हैं कई श्रमिकों के परिजन

टनल के अंदर फंसे मजदूरों में से कई लोगों के परिजन घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। प्रशासन की टीम के साथ ही मजदूरों के परिजन भी लगातार उनसे संवाद कर रहे हैं ताकि मजदूरों का हौसला बना रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें