Big NewsNainital

नैनीताल सड़क हादसा : दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक ही परिवार के तीन लोगों की एक मौत हो गई। 

नैनीताल सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

नैनीताल में शुक्रवार सुबह वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। हादसे में शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जहां एक ओर इस हादसे में एक परिवार को दो चिराग एक साथ बुझ गए। तो वहीं इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत एक साथ हो गई। जिसमें तुलसी प्रसाद उनकी पत्नी रमा देवी और बेटे तरुण पनेरू शामिल हैं। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

हादसे का शिकार हुए मैक्स वाहन में 11 लोग सवार थे। जिसमें रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button