Big NewsDehradun News

लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं पर गंभीर आरोप, दोनों को किया निलंबित

शासन ने लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है दोनों पर लापरवाही के आरोप हैं। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को किया निलंबित

जानकारी के अनुसार लोनिवि के सचिव पंकज पांडे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक लोनिवि हल्द्वानी के ईई विजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मार्ग सुधारीकरण एवं उसे गड्ढा मुक्त किए जाने के कार्य में लापरवाही की है। इसके साथ ही शासन स्तर पर होने वाली बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए। जिस वजह से उन्हें निलंबित कर क्षेत्रीय कार्यालय लोक निर्माण विभाग में अटैच किया गया है।

लापरवाही के लगे गंभीर आरोप

इसके अलावा काम में देरी एवं बैठकों में मौजूद न रहने की वजह से अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार को भी निलंबित किया गया है। धीरेंद्र कुमार को विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून से संबद्ध किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें