Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

कल बंद होंगे शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार यानी 18 नवंबर को 3 बजकर 33 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

कल बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन किया जाएगा। धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 14 नवंबर से पंच पूजाओं के साथ शुरू कर दी गई थी। 18 नवंबर को रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे।

बीकेटीसी ने की तैयारियां पूरी

जिसके बाद शाम को 3 बजकर 33 मिनट पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बीकेटीसी (बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति)ने तैयारियां पूरी कर दी है।

बुधवार से चल प्रक्रिया

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को समाधि पूजा के बाद आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद किए गए।

वहीं गुरुवार को खड़क पुस्तक बंद करने के साथ ही धाम में छह महीने से चल रहे वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। तीन दिनों तक धाम में गुप्त मंत्रों से पूजाएं होंगी और 18 नवंबर को धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें