Big NewsRudraprayag News

बाबा केदार की डोली पहुंची गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर, बम-बम भोले के जयकारों से हुआ स्वागत

बाबा केदार की डोली गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर लोगों ने बम-बम भोले के जयकारों से डोली का स्वागत किया।

बाबा केदार की डोली पहुंची गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर

बाबा केदार की डोली गुरूवार को गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची जहां पर भक्तों ने जयकारों के साथ डोली का जोरदार स्वागत किया। पुजारी शिव लिंग व टी. गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना कर उतारी आरती। आज डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।

Kedarnath

अब ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भक्त कर सकेंगे दर्शन

बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली गुरूवार को आर्मी बैंड और बाबा के जयकारों के साथ गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई थी। यहां पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ डोली का स्वागत किया। स्थानीय भजन कीर्तन मंडली ने जागर गाकर बाबा से सुख समृद्धि की कामना की।

Kedarnath

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें