Dehradun NewsBig News

सचिवालय में खुली मिलेट बेकरी आउटलेट, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी के आउटलेट का शुभारंभ किया।

सचिवालय में खुली मिलेट बेकरी आउटलेट

मोटे अनाजों से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने एवं इसके विपणन के लिए देहरादून तथा पौड़ी में दो मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। गुरुवार को सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया।

सीएम धामी ने किया उद्घाटन

सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी उत्पाद के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं की आजीविका में वृद्धि हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें