Dehradun NewsHighlight

टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी की नजर, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ली।

हर संभव सहयोग देने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद गढ़वाल कमिश्नर को सीएम ने रेस्क्यू कार्य में किसी भी प्रकार से विलंब न होने के निर्देश दिए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी की नजर

सीएम ने कहा मौके पर कार्य कर रही एजेंसियों को राज्य की तरफ से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान दिया जाए। बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला से भी समय समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ले रहे हैं।

श्रमिकों को बाहर निकालना है प्राथमिकता : CM

सीएम धामी ने अधिकारियों को टनल में फंसे कर्मियों के परिजनों के साथ निरंतर संपर्क बनाने के लिए टोल फ्री नंबरों के सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें