Big NewsUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर : कागज के डिस्पोजेबल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

उधम सिंह नगर जिल के रुद्रपुर में एक कागज के डिस्पोजेबल बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

कागज के डिस्पोजेबल बनाने की फैक्टरी में लगी आग

रुद्रपुर के भूरारानी में कागज के डिस्पोजेबल बनाने की एक फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शार्ट सर्किट बताई जा रही है

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मिली जानकारी के मुताबिक भूरारानी मटकोटा रोड पर एक भवन की पहली मंजिल को किराए पर लेकर सिटी वन काॅलोनी निवासी गुरमुख सिंह ने डायमंड पैकेजिंग नाम से डिस्पोजल बनाने की फैक्टरी लगाई थी। जिसमें रात को अचानक से आग लग गई। आग से धुआं उठते देख लोगों ने इसकी जानकारी दमकर विभाग को दी।

चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की । करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण फैक्ट्ररी में रखा सारा सामना जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग में मशीन और सामान जलने से 30 से 35 लाख का नुकसान हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें