दिल्ली में दिवाली के बाद हवा हुई बेहद खराब, सांस लेने में दिक्कत, जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली में दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद हवा लगातार बिगड़ती जा रही है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
राजधानी में वायु गुणवत्ता भगवान भरोसे है। सरकार के साथ विभिन्न एजेंसियां सर्दियों में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को पूरे एनसीआर शहरों में दिल्ली का एक यूआई एक बार फिर गंभीर श्रेणी में बना रहा गुरुवार को यही स्थिति नजर आ रही है।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार सुबह गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। एक्यूआईसीएन के मुताबिक सुबह 8:00 बजे जहांगीरपुरी में 556 एक दर्ज किया गया। वही आनंद विहार में 413 नरेला में 482 पंजाबी बाग में 481 आरके पुरम में 430 दर्ज किया गया है।
शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालत
दिवाली के बाद लोगों ने गंभीर श्रेणी की हवा में सांस ली। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मौसमी बदलाव वह दवाओं की दिशा बदलने के चलते दिल्ली का एक यूआई समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। यही स्थिति शनिवार तक बनी रहने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषण कारण वातावरण में फेल नहीं पा रहे जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
सीपीसीबी के सर्वर में आई दिक्कत
सरवर में आई खराबी के चलते दिल्ली वालों को बुधवार को प्रदूषण के स्तर का सही अपडेट नहीं मिल पाया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप में प्रति घंटे मिलने वाला वायु सूचकांक नहीं मिल रहा है। यह स्थिति बीते दो-तीन दिन से जारी है। दम को तू हवा के चलते आम लोगों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक के बारे में रियल टाइम अपडेट जानने की इच्छा पैदा हुई है। लेकिन लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
दिल्ली एनसीआर में हवा की गति
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटे से रही। हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को हवाएं पूर्वी दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेंगे। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवाएं उत्तर व उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगे। हवा की चाल चार से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1430 मीटर दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में शाम 5:00 बजे हवा में दूसरा कारण म 10 का स्टार 340 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्टार 232 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।