Pauri Garhwal NewsBig News

कोटद्वार में सड़क हादसा : हाथी को सामने देख अनियंत्रित हुआ बाइक सवार, बाइक रपटने से मौत

कोटद्वार के दुगड्डा मार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाथी को देख बाइक से आवाजाही कर रहा युवक अनियंत्रित होकर सड़क में ही रपट गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हाथी को सामने देख अनियंत्रित हुआ बाइक सवार

हादसा गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास का है। मृतक युवक की पहचान सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह निवासी प्रतापनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया। हाथी को देख युवक घबरा गया और उसने अचानक ब्रेक लगा दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

ब्रेक लगते हुए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसे में युवक के सिर और छाती पर चोट आई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है सतेंद्र सतपुली के पास एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें