Dehradun NewsHighlight

‘भारत संकल्प यात्रा’ का आगाज, राज्यपाल ने दिखाई मोबाइल वैन को हरी झंडी

जनजातीय दिवस के अवसर पर राज्यभर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आगाज किया गया। राजधानी देहरादून में ले.ज. सेवानिवृत्ति राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया।

‘भारत संकल्प यात्रा’ का आगाज

ले.ज. सेवानिवृत्ति राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि इसके पीछे का मकसद भारत सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में आम जनमानस को रूबरू करवाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए तैयार किए गए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना किया है।

आम जनमानस तक पहुंचाई जाएगी सरकारी योजनाएं

राज्यपाल ने बताया कि आज संकल्प विकास यात्रा का रथ देहरादून के धूलकोट और तिपरपूर में आयोजित कार्यक्रम में जाकर लोगों को जागृत करने का काम करेंगे। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह यात्रा 15 नवंबर से आगामी 26 नवंबर तक पूरे प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। जिसमें राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें