Uttarkashi NewsBig News

टनल हादसा : रेस्क्यू के लिए सेना का विमान पहुंचा चिन्यालीसौड़, अभियान में तेजी आने की बड़ी उम्मीद

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी है। टनल में हुए भूस्खलन के बाद सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हरक्यूलिस विमान से मशीन चिन्यालीसौड़ पहुंच गई है।

UTTARAKHAND

मशीन लेकर चिन्यालीसौड पहुंचा सेना का मालवाहक विमान

भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान ड्रिलिंग की हेवी मशीन लेकर चिन्यालीसौड पहुंच गया है। जिसके उत्तरकाशी में टनल में फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू करने में तेजी आएगी। बता दें मंगलवार रात को ड्रिलिंग मशीन फेल होने के बाद पीएमओ ने फैसला लिया था की टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए अब भारतीय सेना की मदद ली जाएगी।

अभियान में तेजी आने की बड़ी उम्मीद

अब सेना की हेवी मशीन ड्रिल करेगी। मशीने को जल्द सिलक्यारा ले जाया जाएगा। बता दें श्रमिकों के रेस्क्यू अभियान में कन्सल्टेंसी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को भी इनवॉल्व किया गया है। मशीन पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें