Big NewsUttarkashi News

48 घंटे से चल रहा रेस्क्यू : टनल में फंसी 40 जिंदगियां, कल सुबह तक मजदूरों तक पहुंचने की उम्मीद

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। टनल में हुए भूस्खलन के बाद सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन सचिव ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का दावा किया है।

दो तरह से किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने बताया कि बचाव दल दो तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। रेस्क्यू टीम भू-धंसाव से आए मलबे को हटाने का जाम कर रही है। इसके साथ ही मलबा हटाने के अलावा मशीन के जरिए पाइप को मलबे के ढेर में ड्रिल कर रही है।

कल सुबह तक मजदूरों तक पहुंचने की उम्मीद

आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार देर रात या कल सुबह यानी बुधवार तक बचाव दल की टीम टनल के अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल पाएगी। उन्होंने बताया कि टनल में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उनके साथ रेस्क्यू टीम उनके साथ संपर्क में है।

SDRF कमांडेंट ने सुरक्षित बाहर निकालने का दिलाया भरोसा

मंगलवार को एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने टनल के अंदर फंसे 40 मजदूरों से वॉकी-टॉकी के माध्यम से बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू का आश्वसन दिया।

श्रमिकों तक पहुंचाई जरुरी खाद्य सामग्री

श्रमिकों ने बताया कि वे सभी ठीक हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा। कम्प्रेसर के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों को आवश्यक खाद्य सामग्री, चना, बादाम, बिस्कुट, ओआरएस, ग्लूकोस व कुछ दवाइयां भी पहुंचाई गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें