Uttarkashi NewsBig News

टनल हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू जारी, पाइप डालकर किया जा रहा निकालने का प्रयास

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 40 मजदूरों का रेस्क्यू तीसरे दिन भी जारी है। सिलक्यारा सुरंग के भू-धंसाव से अवरुद्ध हिस्से में बड़े व्यास के एमएस पाइप डालकर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग के लिए ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है।

सुरंग में फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू अभियान जारी

900 मीटर के पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना जाएगा। व्यास के पाइपों से लदे ट्रक सोमवार रात से पहुंचने शुरू हो गए हैं। ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है। ऑगर ड्रिलिंग मशीन की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है।

पाइप डालकर किया जा रहा निकालने का प्रयास

निर्माणाधीन सुरंग में ऊपर से लगातार गिर रही मिट्टी बचाव अभियान में रुकावट पैदा कर रही थी। अब 900 मीटर के पाइप डालकर मलबे को रोका जाएगा। मशीन खुदाई करके पाइप डालेगी। माना जा रहा है कि इस अभियान में 24 घंटे का समय लग सकता है। रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा रही है। ताकि जल्द से जल्द श्रमिकों तक पहुंचा जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें