Big NewsDehradun News

लकड़ी के ढाबे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

दीपवाली के मौके पर त्यूणी थाना क्षेत्र की दो दुकानों में आग लग गई। हादसे से दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

लकड़ी के ढाबे में लगी आग

घटना रविवार शाम मोरी गेट त्यूणी की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि लकड़ी के ढाबे में आग लग गई है। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

दुकानों में रखा समान जलकर राख

आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में लिया। आग लगने से दुकानों में रखा समान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है लकड़ी के ढाबे में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। गनीमत रही हादसे के दौरान दुकान बंद थी। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

लाखों का बताया जा रहा नुकसान

फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाबे में रखे हुए चार गैस सिलेंडरों को जलते हुए बाहर निकाला। जिससे आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें