Big NewsUttarkashi News
उत्तरकाशी टनल हादसा : सीएम धामी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अधिकारियों से ले रहे फीडबैक

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवाली के मौके पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूट गया है। सुरंग के अंदर करीब 40 मजूदर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।
सीएम धामी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी के सिल्कयारा पहुंचे। सीएम ने निर्माणाधीन टनल में हुए भू-धंसाव का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से बचाव कार्य का फीडबैक लिया।
अधिकारियों से ले रहें फीडबैक
सीएम धामी ने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन और सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निर्देशित किया।