Big NewsUttarakhand

उत्तरकाशी में हादसा : सुरंग में फंसे कई मजदूर, हादसे पर CM ने बनाई नजर, खुद ले रहें अपडेट

उत्तरकाशी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा टूट गया है। सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे होने की सूचना है। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

रेस्क्यू टीम भी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। सीएम धामी भी हादसे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने कहा कि वो खुद जिला प्रशासन के साथ संपर्क में हैं।

सीएम धामी ने जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने कहा ईश्वर से टनल में फंसे सभी कर्मचारियों के सकुशल बाहर निकलने की कामना करता हूं।

बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी इसकी सटीक सूचना नहीं है कि सुरंग के अंदर कितने मजदूर फंसे हुए हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए डाला ऑक्सीजन पाइप

हादसे को लेकर एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि रेस्क्यू किया जा रहा है। अंदर फंसे लोगों के लिए ऑक्सीजन पाइप डाल दिया गया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1723589672356696403

मजदूरों का रेस्क्यू जारी

हादसे की वजह भूस्खलन होना बताई जा रही है। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है। जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम और पुलिस भी मौके पर ही मौजूद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें