Haridwar NewsHighlight

गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, केस दर्ज

हरिद्वार के मंगलौर की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

घटना मंगलौर क्षेत्र के चंदनपुर गांव की है। एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर विवाहिता को मंगलौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ महीने पहले की थी।

दहेज की मांग पूरी न होने के चलते कई बार कर चुके हैं मारपीट

बेटी के ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके चलते कई बार वो लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने उनकी गर्भवती बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर मंगलौर के सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया की पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें