Dehradun NewsBig News

दीये से मकान में लगी आग, पूरे मकान का सामान जलकर हुआ राख

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

दीये से मकान में लगी आग

घटना शनिवार की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा निवासी अठुरवाला में किराये के मकान में रहती है।

घर में रखे दीये से अचानक बेडरूम में भी आग लग गई। जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान हुआ है।

किरायेदार किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले वो इस मकान में आई थी। आग लगने से घर में रखा टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जल गया है। बता दें महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें