Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

मौन उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत, जानें वजह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर अपने आवास में एक घंटे तक मौन उपवास रखा।

दिवाली के उल्लास में किसानों को भूल गई है सरकार : हरदा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि दीपावली के उल्लास में सरकार हमारे किसानों को भूल गई है। उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई इकबालपुर चीनी मिल दबाकर बैठी हुई है।

एक घंटे तक मौन उपवास पर बैठे हरदा

हरीश रावत ने कहा उन्होंने संघर्ष के सारे रास्ते अपनाए लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता ने ठान लिया है कि इस पैसे का किसानों को भुगतान नहीं करना है। इसलिए वह मौन उपवास कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें