दिपावली पर हो सकता है अकाउंट खाली, खरीदारी करते समय साइबर ठगों से रहे सावधान

दिपावली के त्योहार के समय खऱीदारी करते वक्त साइबर ठगों से आप सतर्क रहें। जरा सी चूक में आप साइबर हमलों का शिकार हो सकते हैं। ये ऐसा समय है जब आप मार्केट में लोगों की भीड़ के साथ-साथ ऑफर्स, डिस्काउंट और ऑनलाइन शॉपिंग की बहार रहती है। ऐसे में इस मौके का फायदा स्कैमर्स उठाने की कोशिश करते हैं। CLOUDSEK की रिसर्च टीम ने इस बात की चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय साइबर अटैक्स ग्रुप सक्रिय हुआ है। ये कुछ खास तरीकों से आपको ठग सकते हैं। आइये जानते हैं।
मैलवेयर का खतरा
इसके अलावा आपको मैलवेयर से भी सुरक्षित रहन की जरूरत है। कभी-कभी गोल्ड या कोई शॉपिंग करते समय अगर आप किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो ऐसा हो सकता है कि आप भारी मुसिबत में पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
नकली वेबसाइट से फंसाने की कोशिश
स्कैमर्स त्योहार के बीच लोगों को नकली वेबसाइट बनाकर फांसने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को ऑफर्स के लिए लुभाने की कोशिश करते हैं। आपको ऐसी साइट से सावधान रहना है।
सट्टेबाजी से सावधान रहें
अगर आप ऑनलाइन दिवाली और पूजा जैसे कीवर्ड डालते हैं तो वह आपको एक डोमेन पर ले जाएगा । यह हांगकांग की मेगालेयर टेक्नोलॉजीज है। यह साइट बेट 365 और एमजीएम सहित चीनी सट्टेबाजी पेज पर रिडायरेक्ट करती है।
क्रिप्टो पहेली
फेसबुक और सोशल मीडिया पर हम कई ऐसे एड्स देखते हैं, जो आपको क्रिप्टोकरेंसी बेवसाइटों पर साइन अप करने का आग्रह करते हैं। इसलिए बिना पूरी जांच किए इस वेबसाइट पर लॉग-इन और साइन-इन न करें।