Big NewsDehradun News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : बाइक के बाद अब कार छोड़कर भागे बदमाश, CM ने कहा जल्द हो खुलासा

राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 20 करोड़ की डकैती को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक के बाद कार को भी छोड़कर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे बसों और अन्य वाहनों से हरियाणा की ओर भागे हैं।

चोरी की बताई जा रही कार और बाइक

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सहसपुर क्षेत्र से जो कार पुलिस ने बरामद की है उसे गुरुग्राम से चोरी किया गया था। कार में दो नंबर प्लेट भी रखी हुई थीं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक भी चोरी की बताई जा रही है।

गन पॉइंट की नोक में दिया था लूट को अंजाम

देहरादून पुलिस की करीब एक दर्जन टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस अभी तक एक हजार से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। बता दें बदमाशों ने राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वैल्स शोरूम में गन पॉइंट की नोक में लूट को अंजाम दिया था।

सहसपुर से की थी बदमाशों की दो बाइक बरामद

घटना की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो अलबत्ता पुलिस को एक सफलता मिली थी। पुलिस ने सहसपुर से बदमाशों की दो बाइक बरामद की थी। बाइक का नंबर शोरूम के बाहर सीसीटीवी फुटेज में आया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सहसपुर क्षेत्र से पुलिस ने बदमाशों की कार भी बरामद की है।

कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

बरामद की गई कार भी गुरुग्राम से चोरी हुई थी। कार से दो नंबर प्लेट बरामद हुई थी। माना जा रहा है कि बदमाशों को यहां तक बाइक से आना था। इसके आगे का सफर वे इस कार में बैठकर करते। लेकिन पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने कार भी यहीं छोड़ दी। माना ये जा रहा है कि इससे आगे वे बस या किसी अन्य साधन से गए हैं।

हरियाणा के तरफ भागे जाने की आशंका

इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। सीओ सिटी नीरज सेमवाल की अगुवाई में टीमें बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश हरियाणा की तरफ भागे हैं। इस संबंध में पुरानी घटनाओं के बारे में भी सूचनाएं एकत्रित की जा रही है।

सीएम धामी ने कहा जल्द हो बदमाशों की गिरफ्तारी

मामले को लेकर सीएम धामी भी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। सीएम धामी ने डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी अजय सिंह को तलब कर जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें