National

देशभर में मनाई जा रही नरक चतुर्दशी, इस दिन करते हैं यम देव की पूजा, जानें यहां

आज देशभर में नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। 11 और 12 नवंबर को दोनों दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है और समाप्त अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर हो रही है।

नरक चतुदर्शी को छोटी दिवाली भी कहते हैं। दीपोत्सव को दूसरे दिन यानी धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने घर की सफाई करते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी

बता दें कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। श्रीकृष्ण ने नरकासुर के बंदी गृह में कैद 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को आजाद कराया था। तब से छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के तौर पर मनाया जाता है।  

यम देव की करते हैं पूजा

नरक चतुर्दशी पर शाम के दिन में घर के मुख्य द्वार पर दीपक चलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्ताओं के मुताबिक, यम देव की पूजा से अकाल मुत्यु का भय खत्म होता है। इस कारण इस दिन यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है। शाम के समय यम देव की पूजा की जाती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें