National

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में चलेगी धूल भरी आंधी, चेतावनी हुई जारी

हरियाणा पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर आने लगा है। राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

कई जगह हुई बारिश

देश के कई हिस्सों में आज बारिश भी देखने को मिली है। अलीगढ़ में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं गाजियाबाद, मथुरा, वृंदावन व आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञ शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।

यहां चलेगी धूल भरी आंधी

वहीं मौसम विज्ञान केंद्रे के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धगनर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसापास के इलाकों में धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।  


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें