Dehradun NewsHighlight

धनतेरस में ही ध्वस्त हुई राजधानी दून की ट्रैफिक व्यवस्था, जनता हलकान

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या से जनता परेशान हो गई है। धनतेरस के दिन ही देहरादून पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है।

वाहन चालकों का घर से बाहर निकलना हुआ दूभर

देहरादून के मुख्य मार्गों में जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का घर से निकलना दूभर हो गया। जाम का असर शहर के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। घंटाघर से लेकर जीएमएस रोड तक जाम का झाम लगा हुआ है। जिस वजह से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चल रहे हैं।

dehradun

त्योहारी सीजन के चलते जारी किया यातायात प्लान

हालांकि दून पुलिस की ओर से त्योहारी सीजन के चलते यातायात प्लान जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों को जाम और स्लो ट्रैफिक से बचने के लिए यातायात प्लान जारी किया है।

पुलिस ने की वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील

पुलिस ने सभी लोगों से त्यौहारी सीजन के चलते व्यस्त मार्गों का प्रयोग न करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही निजी वाहनों के प्रयोग से बचते हुए व्यवसायिक वाहनों का प्रयोग करने के लिए कहा है।

ये रहेंगे मुख्य प्रेशर प्वाइंट

  • घंटाघर
  • धर्मपुर
  • दिलाराम
  • सहारनपुर चौक
  • चकराता रोड
  • लालपुल/निंरजनपुर मंडी
  • जीएमएस रोड़
  • सर्वे चौक
  • पार्किंग जोन

इन स्थानों पर किया जाएगा यातायात डायवर्ट

  • पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें।
  • सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें