National

भारत सरकार ने रचा इतिहास, सर्वाधिक सेल्फी के लिए मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत सरकार के मेरी माटी मेरा देश अभियान ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि सरकार ने इसके तहत सेल्फी अपलोड करने का कैंपेन चलाया था, जिसने सोशल मीडिया पर सर्वाधिक ऑनलाइन सेल्फी अपलोड करने के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

महाराष्ट्र के विश्वविघालय ने बनाया रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविघालय ने 10,42,538 सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड चीन को मिला था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने इसे सबसे लिए गौरव का क्षण बताया।  

चीन को पीछे छोड़ते हुए बनाया विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास 25 लाख सेल्फी थीं। लेकिन 10,42, 538 सेल्फी को मंजूरी मिली। हमने चीन को पीछे छोड़ते हुए यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है जिसने इस रिकॉर्ड को तोड़ा। हमें और रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें