Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में होगा 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन, भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज

उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गोवा में बीते गुरुवार को 37वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया है। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा।

उत्तराखंड में होगा 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन

रेखा आर्य ने कहा कि बेहद खुशी की बात की उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उसी दिन हमें ये सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। रेखा आर्य ने कहा की ये देवभूमि के लिए ऐतिहासिक पल है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

देवभूमि को खेल भूमि बनाने का किया जा रहा प्रयास

गोवा भ्रमण के दौरान खेल मंत्री ने अवस्थापना विकास संबंधी सुविधाओं को देखा है। हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाया जाए। इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनके माध्यम से हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें