Big NewsUttarakhand

आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल का मामला : प्रवर समिति ने विस अध्यक्ष को सौंपा ड्राफ्ट

राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रवर समिति ने विधानसभा स्पीकर ऋतू खंडूरी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रवर समिति ने विस अध्यक्ष को सौंपा ड्राफ्ट

प्रवर समिति के अध्यक्ष डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दी है। इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली रहे मौजूद रहे। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को मंजूरी मिलने की संभावना है। जिसके बाद ही सरकार आरक्षण बिल पास कराने के लिए सत्र आहूत करेगी।

आंदोलनकारियों के हित में फैसला होने की संभावना

बता दें तीन नवंबर को प्रवर समिति की अंतिम बैठक में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण ड्राफ्ट पर निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों के सुझाव को शामिल करते हुए ड्राफ्ट को तैयार किया गया। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण ड्राफ्ट में राज्य आंदोलनकारियों के हित में होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें